Sunday, April 21, 2024
Homemarket newsWipro Q3 Result: कंपनी को हुआ 3050 करोड़ का मुनाफा, सोमवार को...

Wipro Q3 Result: कंपनी को हुआ 3050 करोड़ का मुनाफा, सोमवार को रॉकेट बन जायेगा शेयर

विप्रो (WIPRO) ने आज बाजार बंद होने बाद वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। आईटी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। जबकि इसका रेवन्यू भी पिछली तिमाही से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। कंपनी का मुनाफा इस अवधि में बढ़कर 3050 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2660 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 23,055.7 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 23,252 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में विप्रो का EBIT 3,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 3,547 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। इसी अवधि में कंपनी की EBIT मार्जिन 16.3% रही जबकि इसके 15.25% रहने का अनुमान था।

तिमाही आधार पर कंपनी की EBIT मार्जिन में भी इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की मार्जिन 15.1 से बढ़कर 16.3% हो गई।

तिमाही आधार पर आय और EBIT में हुआ इजाफा

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की आय तिमाही आधार पर बढ़कर 23,055.7 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 22,362.9 करोड़ रुपये रही।

यह भी पढ़े :- Multibagger stock: प्लास्टिक फ़िल्म बनाने वाली कंपनी ने बनाया करोड़पति, आपने किया क्या निवेश?

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान विप्रो (WIPRO) का EBIT तिमाही आधार पर बढ़कर 3,750.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBIT 3,380.1 करोड़ रुपये रहा था।

विप्रो ने किया 1 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए नतीजों का ऐलान करते समय मुनाफा और आय में बढ़ोत्तरी होने के चलते कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया।

डॉलर आय बढ़ी और एट्रीशन रेट घटा

तिमाही आधार पर कंपनी की डॉलर आय में इजाफा देखने को मिला। कंपनी की डॉलर आय बढ़कर $280.3 करोड़ रही जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय $279.7 करोड़ रही थी।

यह भी पढ़े :- Tax Refund: सरकार ने रिफंड किए 2.40 लाख करोड़ रुपये, क्या आपके खाते में आये अभी चेक करें!

तीसरी तिमाही के दौरान एट्रीशन रेट के मोर्चे पर भी कंपनी को राहत मिली। Q3 में कंपनी का एट्रीशन रेट घटकर 21.2% रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का एट्रीशन रेट 23% रहा था।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments