Tuesday, July 23, 2024
Homemarket newsइस Penny Stock ने दिया सिर्फ 2 साल में 24,500% का रिटर्न्स,...

इस Penny Stock ने दिया सिर्फ 2 साल में 24,500% का रिटर्न्स, निवेशक हो गये करोड़पति

शेयर बाजार में शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है। बाजार में अभी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हालांकि बाजार में गिरावट के बावजूद कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिन्होंने तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले एक से दो साल में भी निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाले कई स्टॉक्स हैं। शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स भी हैं, जिनका भाव 10 रुपये से भी कम था। लेकिन इनमें जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इन शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। हालांकि आप शेयर बाजार में किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक लाख रुपये लगाने वाले आज करोड़पति हैं। इससे पिछले दो सालों में निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।

निवेशकों को किया मालामाल


हम जिस स्टॉक की बात करे रहे हैं वो SEL मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का है। अप्रैल 2022 में NSE पर ₹1975.80 प्रति शेयर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर तक बढ़ने के बाद, SEL मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का शेयर आज तक बिकवाली के दायरे में रहा है। पिछले छह महीनों में, एनएसई पर इस स्मॉल-कैप स्टॉक में 40% से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले छह महीनों में 40% से अधिक की गिरावट के बावजूद, यह उन मल्टीबैगर शेयरों में से एक है। यह पिछले दो वर्षों में मल्टीबैगर पेनी स्टॉक में से एक है। इस समय में यह ₹2.25 से बढ़कर ₹554.10 प्रति शेयर हो गया है। इसने निवेशकों को मालामाल कर दिया है।

यह भी पढ़े :- Wipro Q3 Result: कंपनी को हुआ 3050 करोड़ का मुनाफा, सोमवार को रॉकेट बन जायेगा शेयर

निवशकों को दिया 24,500% का रिटर्न


इस स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक में करीब 15% की गिरावट आई है। पिछले छह महीनों में, यह Multibagger stock लगभग ₹925 से गिरकर ₹554 के स्तर पर आ गया है, जो इस समय में 40% से अधिक हो गया है। हालांकि, पिछले छह महीनों में 40% से ज्यादा की गिरावट के बावजूद इस शेयर ने पिछले एक साल में करीब 750 % का रिटर्न दिया है। 15 जनवरी 2021 को, यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक NSE पर ₹2.25 प्रति शेयर पर था। वहीं मौजूदा समय में इस शेयर का भाव ₹554 प्रति शेयर है। सका मतलब है कि पेनी स्टॉक ने पिछले दो साल में 24,500% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

इस तरह करोड़पति हुए निवेशक


एसईएल मैन्युफैक्चरिंग शेयर को देखें तो अगर किसी निवेशक ने एक महीने पहले इस स्मॉल-कैप स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹85,000 हो गया होता। अगर निवेशक ने छह महीने पहले इस Multibagger penny stock में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹60,000 हो गया होता। हालांकि, अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले इस स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज बढ़कर ₹8.50 लाख हो गया होता। इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने दो साल पहले इस penny stock में ₹1 लाख का निवेश किया था, तो उसका ₹1 लाख ₹2.46 करोड़ हो जाता।

यह भी पढ़े :- Multibagger stock: प्लास्टिक फ़िल्म बनाने वाली कंपनी ने बनाया करोड़पति, आपने किया क्या निवेश?

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments