Monday, July 22, 2024
Homemarket newsTCS के नतीजे आने के बाद शेयरहोल्डर्स की लगने वाली है लाटरी,...

TCS के नतीजे आने के बाद शेयरहोल्डर्स की लगने वाली है लाटरी, आ गई बहुत बड़ी खुशखबरी

TCS Dividend: देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services-TCS) ने आज दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए 8 रुपये प्रति शेयर तीसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके अलावा शेयरहोल्डर्स के लिए 67 रुपये प्रति Equity शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी ऐलान किया गया है। क्लाउड डिमांड और मार्केट शेयर गेन के दम पर कंपनी के लिए तीसरी तिमाही शानदार रही है। आज TCS के नतीजे और तीसरे अंतरिम डिविडेंड की उम्मीद में मार्केट में शेयर जमकर चढ़े। TCS के शेयर आज 9 जनवरी को 3% से अधिक तेजी के साथ 3319.70 रुपये के भाव पर BSE पर बंद हुए हैं।

कब होगा अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी भेजी है, उसके मुताबिक अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड का भुगतान शुक्रवार 3 फरवरी 2023 को किया जाएगा। यह डिविडेंड उन्ही शेयरहोल्डर्स को मिलेगा, जिनके नाम 17 जनवरी 2023 तो कंपनी के रजिट्रार ऑफ मेंबर्स की लिस्ट में या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड में होगा। इसका मतलब हुआ कि TCS के तीसरे अंतरिम डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी 2023 तय की गई है।

यह भी पढ़े :- सिर्फ 1 शेयर जो करा सकता है बंपर कमाई, दिखाई दे रहे है रेकॉर्ड तेजी के संकेत

TCS के लिए कैसी रही दिसंबर तिमाही

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 शानदार रही। कांस्टैंट करेंसी टर्म में कंपनी का कंसालिडेटेड रेवेन्यू तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 19.1% और तिमाही आधार पर 13.5% बढ़कर 58229 करोड़ रुपये रहा। वहीं Net Income भी सालाना आधार पर 11% बढ़कर 10846 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि कंपनी के एंप्लॉयीज कम हुए हैं और 2197 की गिरावट हुई है और अब कंपनी के 613974 एंप्लॉयीज हैं।

यह भी पढ़े :- इस IPO में दांव लगाने वालों को हुआ तगड़ा मुनाफा, लिस्टिंग के बाद से रोज लग रहा अपर सर्किट

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments