Sunday, July 21, 2024
Homemarket newsTechnical View: Nifty ने बनाया एक बार फिर बनाया Bearish candle, सोमवार...

Technical View: Nifty ने बनाया एक बार फिर बनाया Bearish candle, सोमवार को होने वाला है बाजार में तहलका

Nifty एक और सत्र के लिए तेजी से गिरकर 6 जनवरी को 17,900 के नीचे बंद हुआ। FII की लगातार बिकवाली और मिले-जुले वैश्विक संकेतों ने Nifty को नीचे खींचा। इंडेक्स 18,008 पर खुला लेकिन इसने शुरुआती घंटे में ही अपनी बढ़त गंवा दी। इसके बाद ये दिन के निचले स्तर 17,795 पर आ गया। यह 133 अंक नीचे 17,859 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने एक बेयरिश कैंडल बनाया। इंडेक्स ने लगातार तीसरे सत्र के लिए लोअर हाई लोअर लो बनाया। पिछले हफ्ते के लिए इंडेक्स 1 % गिर गया। नए साल की शुरुआत एक निगेटिव नोट पर हुई। Nifty ने 17,800 पर सपोर्ट लेकर वीकली फ्रेम पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बाजार में जरूरत से ज्यादा बिकवाली हुई है। अगर इंडेक्स आने वाले सत्रों में 17,800 पर सपोर्ट लेता है, तो यह आसानी से मनोवैज्ञानिक स्तर 18,000 के लेवल को पुनः हासिल कर सकता है।

एक्सपर्ट्स ने आगे कहा कि इंडेक्स ने 17 जून और 26 दिसंबर, 2022 को नजर आये लॉन्ग अपवर्ड स्लोपिंग सपोर्ट ट्रेंड लाइन का ब्रेकआउट देखा है। अगर इंडेक्स उक्त सपोर्ट को ब्रेक करता है तो यह नीचे की तरफ 17,700-17,500 तक फिसल सकता है।

यह भी पढ़े :- सोमवार को आयेगे देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी के नतीजे, मंदी को लेकर मिलेंगे अहम संकेत, इन चीजो पर रहेगी निगाहे

सोमवार 9 जनवरी के लिए Nifty पर राय

Kotak Securities अमोल अठावले ने कहा, “डेली और इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया है। यह लगातार 50 और 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से नीचे कारोबार कर रहा है। जो मोटे तौर पर निगेटिव संकेत देता है।”

बाजार, हालांकि, एक ओवरसोल्ड टेरीटरी में है। इसलिए हमें लगता है कि इसमें एक त्वरित पुलबैक रैली की प्रबल संभावना है।

अमोल ने आगे कहा कि बुल्स के लिए 18,000 के लेवल तत्काल रेजिस्टेंस होगा। जिसके बाद 18,100-18,175 पर रेजिस्टेंस होगा। लेकिन निफ्टी में गिरावट आने पर इंडेक्स 17,750 तक फिसल सकता है। एक और गिरावट इंडेक्स को 17,650 तक नीचे खींच सकती है।

सोमवार 9 जनवरी के लिए Bank Nifty पर राय

Bank Nifty सकारात्मक रूप से 42,650 पर खुला। लेकिन यहां पर टिक नहीं पाया और नीचे फिसल गया। बैंक निफ्टी 41,877 तक गिरकर 42,000 के अपने तत्काल सपोर्ट लेवल को ब्रेकर कर दिया। इंडेक्स 420 अंक गिरकर 42,189 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। इसकी वजह से इसमें पिछले तीन हफ्तों का लोअर लो बना।

यह भी पढ़े :- Multibagger stock: सिर्फ 56 पैसे का शेयर आज 311 में, 18 हजार के निवेश को बना दिया करोड़पति

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी ने वीकली फ्रेम पर भी एक बेयरिश कैंडल बनाया। लेकिन इसने अपने पिछले हफ्ते के लो का बचाव किया। अब जब तक यह 42,500 के नीचे टिका रहता है। इसमें कमजोरी आ सकती है और ये 41,750 और 41,500 के स्तर की ओर फिसल सकता है। जबकि इसमें रेजिस्टेंस 42,500 और 42,750 के स्तर पर देखा जा सकता है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments