Monday, March 25, 2024
Homemarket news3 दिन की गिरावट के बाद बाजार का शानदार बाउंस बैक ,गुरुवार...

3 दिन की गिरावट के बाद बाजार का शानदार बाउंस बैक ,गुरुवार को ऐसी रह सकती है बाज़ार की चाल

3 दिन की गिरावट के बाद बाजार का शानदार बाउंस बैक ,गुरुवार को कैसी रह सकती है बाज़ार की चाल

3 दिनों की गिरावट के बाद बाजार ने शानदार कम बैक किया। आज BSE के सभी सेक्टर index बढ़त पर बंद हुए हैं। Reality, Infra, Auto शेयरों में तेजी रही। sensex 479 अंक चढ़कर 57626 पर और NIFTY 140 अंक चढ़कर 17124 पर बंद हुआ है। BANK NIFTY 406 अंक चढ़कर 39119 पर बंद हुआ।

आज MIDCAP और SMALLCAP शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। Midcap 189 अंक चढ़कर 30757 पर बंद हुआ है। sensex के 30 में से 24 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। NIFTY के 50 में से 43 शेयरों में तेजी रही। वहीं, Bank Nifty के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसे कमजोर होकर 82.32 के स्तर पर बंद हुआ है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज राहत की सांस लेते नजर आए। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों की पिटाई के बाद बाजार में आज एक राहत भरी रैली देखने को मिली। हालांकि ऐसा लगता है कि यह रिकवरी टिकाऊ नहीं साबित होगी क्योंकि बाजार में तमाम निगेटिव फैक्टर्स नजर आ रहे हैं।

टेक्निकल नजरिए से देखे तो निफ्टी ने आज अपने 200-day SMA के करीब सपोर्ट लिया और यहां से इसमें मजबूत बाउंसबैक देखने को मिला। जब तक NIFTY 17000 के ऊपर टिका हुआ है तब तक इसमें पुलबैक की संभावना कायम है। अगर NIFTY इस लेवल के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो इसमें 17225-17275 का लेवल देखने को मिल सकता है। वहीं अगर NIFTY 17000 के नीचे फिसलता है तो यह गिरावट 16900 की तरफ जा सकती है।

Religare Broking के अजित मिश्रा का कहना है कि हाल के गिरावट के बाद बाजार में फिर से उछाल देखने को मिला और यह मिले जुले संकेतों के बीच करीब 1 फीसदी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। शुरुआती कारोबारी घंटों में यह फिर नीचे फिसलता नजर आया। लेकिन चुनिंदा दिग्गज शेयरों में आई खरीदारी क चलते धीरे-धीरे SENSEX-NIFTY की गिरावट थमती नजर आई और कारोबार के अंत में NIFTY 17123.6 के स्तर पर बंद हुआ जो दिन के HIGH के करीब है।

अलग -अलग सेक्टर पर नजर डालें तो Banking, FMCG, ENERGY , टॉप गेनर रहे। वहीं FARMA, METAL पर दबाव देखने को मिला। हमारा मानना है कि आज की तेजी गिरावट के दौर में एक फौरी राहत की तरह है। बाजार का ओवरऑल ट्रेंड तब तक निगेटिव बना रहेगा जब तक NIFTY 17400 का लेवल एक बार फिर से हासिल नहीं कर लेता।

इन सब के बीच बैंकिंग शेयरों की तेजी अभी तक बाजार को किसी ब़ड़े नुकसान से बचा रही है जबकि दूसरे सेक्टरों का ट्रेंड मिला जुला है। हमारा मानना है कि बाजार की वर्तमान स्थितियों में हमें अपनी पोजिशन हल्की कर लेनी चाहिए और अपनी वर्तमान पोजिशन की भी हेजिंग करनी चाहिए।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments