Monday, July 22, 2024
Homemarket newsFADA के अनुसार अक्टूबर में Auto Retail बिक्री में दिखी 48% से...

FADA के अनुसार अक्टूबर में Auto Retail बिक्री में दिखी 48% से ज्यादा की बढ़त

October Auto sales:फेडरेशन ऑफ ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA)ने आज आए अपने आंकड़ों में बताया है कि अक्टूबर महीने में देश में ऑटो मोबाइल सेक्टर की खुदरा बिक्री में 48% की बढ़त हुई है। अक्टूबर महीने में देश में शोमरूम से ग्राहकों तक कुल 2094378 वाहनों की बिक्री हुई है। इस अवधि में मैन्यूफैक्चरर्स की तरफ से डीलरों को काफी तेज डिलवरी होती नजर आई है। बता दें कि पिछले साल की इस अवधि में ये आंकड़ा 1418726 यूनिट का था।

2022 के फेस्टिव सीजन ने ऑटो इंडस्ट्री के चेहरे पर लाई मुस्कान

FADA के प्रेसीडेंट मनीष राज सिंघानिया का कहना है कि “अक्टूबर महीने का अधिकांश हिस्सा त्योहारी सीजन में ही रहने के साथ डीलरशिप आउटलेट्स के सभी कटेगरीज में सेंटीमेंट काफी पॉजिटिव रहा। 2022 के फेस्टिव सीजन ने ऑटो इंडस्ट्री के चेहरे पर मुस्कान ला दी। हर कटेगरी के फर्स्ट टाइम कस्टमर बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकले और त्योहारी खरीदारी का हिस्सा बने। इस भारी खरीदारी के चलते 2022 का त्योहारी सीजन पिछले 4 साल का सबसे अच्छा त्योहारी सीजन रहा है”।

पैसेंजर वाहन की बिक्री में सालाना आधार पर 41% की बढ़त

FADA द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में पैसेंजर वाहन (PV)सेगमेंट की बिक्री में सालाना आधार पर 41 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। 2022 के अक्टूबर महीने में 328645 पैसेंजर वाहन की बिक्री हुई है। जबकि अक्टूबर 2021 में 233822 पैसेजर वाहन की बिक्री हुई थी। इसी तरह टू-व्हीलर की बिक्री में भी सालाना आधार पर 51.10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। अक्टूबर 2022 में 171165 वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 1039845 दोपहिया वाहनों की बिक्री देखने को मिली थी। बता दें कि अक्टूबर महीने में पहली बार सालाना आधार पर दो पहिया वाहनों की बिक्री में 51 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है । इसके पहले अक्टूबर 2019 में कोविड पूर्व स्थिति में दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

Titan Quatar2 Result : उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे मुनाफा 33% से बढकर 857 करोड़ हुआ

थ्री व्हीलर की बिक्री 66% बढ़ी

अक्टूबर 2022 में थ्री व्हीलर की बिक्री में भी सालाना आधार पर 66 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसमें इलेक्ट्रिनिक वाहनों की बिक्री का सबसे बड़ा योगदान रहा है। पैंसेजर व्हीकल कैटेगरी में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV), कॉम्पैक्ट SUV (जिसमें (Brezza, Venue जैसे कारें आती हैं) कि बिक्री में सालाना आधार पर 41 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

अक्टूबर पैसेंजर व्हीकल के लिए रहा 1 दशक का सबसे बेहतर महीना

अक्टूबर 2022 पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए पिछले 1 दशक का सबसे बेहतरीन महीना रहा है। इस अवधि में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री में 2020 के फेस्टिव सीजन की तुलना में दोगुना से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। इसी तरह कमर्शियल वाहन सेगमेंट भी पटरी पर लौटता दिखा है। FADA के आंकड़ों के मुताबिक 2022 के फेस्टिव सीजन में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में सालाना आधार पर 25 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है । वहीं 2019 के कोविड पूर्व स्तर की तुलना में 13% की बढ़त देखने को मिली है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments